Innocent love

Thursday, December 31, 2020

तन्हाई

तनहाई कहा तक साथ देगी तू मेरा
एक दिन मेरे ख्वाब मुझे बहाकर 
उस किनारे तक ले जाएंगे जहां...
          तेरा आना मुमकिन ना होगा 
आज वक़्त तेरा है तू मेरे साथ है
कल वक़्त मेरा होगा फिर........
         तेरा आना मुमकिन ना होगा
तूने मुझे आज तक बहुत रुलाया 
मुझे बार बार यादों से तूने सताया  आज तक थी तू कल.........
          तेरा आना मुमकिन ना होगा
तेरा मेरा साथ अब सबको खल गया
चली जा अब दूर मुझसे तेरा मेरा किनारा बदल गया अब मेरे पास ...
        तेरा आना मुमकिन ना  होगा  देख ले तन्हाई मेरा हर मंजर बदल गया
कोई साथ ना था जब तू मेरे साथ थी
पर आज से मेरी जिंदगी में.......
           तेरा आना मुमकिन ना होगा
           
           

No comments:

Post a Comment

Search This Blog

ढूंढू कहां

ढूंढू कहा खुद को खुद में ही बेचैन हूं ना आज का पता न कल का बस ख्वाइशों का शोर हैं खुद को पाने की चाह में बेबस भटकती दर बदर फिर रही हूं  सच ...