एक दिन मेरे ख्वाब मुझे बहाकर
उस किनारे तक ले जाएंगे जहां...
तेरा आना मुमकिन ना होगा
आज वक़्त तेरा है तू मेरे साथ है
कल वक़्त मेरा होगा फिर........
तेरा आना मुमकिन ना होगा
तूने मुझे आज तक बहुत रुलाया
मुझे बार बार यादों से तूने सताया आज तक थी तू कल.........
तेरा आना मुमकिन ना होगा
तेरा मेरा साथ अब सबको खल गया
चली जा अब दूर मुझसे तेरा मेरा किनारा बदल गया अब मेरे पास ...
तेरा आना मुमकिन ना होगा देख ले तन्हाई मेरा हर मंजर बदल गया
कोई साथ ना था जब तू मेरे साथ थी
पर आज से मेरी जिंदगी में.......
तेरा आना मुमकिन ना होगा